विदेश की खबरें | ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने हैरी-मेगन के साक्षात्कार पर टिप्पणी करने से इनकार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी पर संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने देश तथा राष्ट्रमंडल के लिए जो भूमिका निभाई है, उसकी उन्होंने हमेशा तारीफ की है।
कोरोना वायरस महामारी पर संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने देश तथा राष्ट्रमंडल के लिए जो भूमिका निभाई है, उसकी उन्होंने हमेशा तारीफ की है।
हालांकि, उन्होंने कहा कि जब मामला शाही परिवार का होता है, तो एक प्रधानमंत्री के लिए यही उचित होता है कि वह कुछ न बोले।
इसके विपरीत मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर ने कहा कि शाही परिवार को आरोपों को गंभीरता से लेना चाहिए।
इस बीच अमेरिकी के मोंटेसिटो से प्राप्त एक खबर के अनुसार, हैरी और उनकी पत्नी का साक्षात्कार अमेरिका में रविवार को अनुमानित तौर पर 1.71 करोड़ दर्शकों ने देखा है।
उधर, वाशिंगटन में व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका की ब्रिटेन सरकार के साथ ‘विशेष साझेदारी’ है।
अमेरिका की यह टिप्पणी हैरी और मेगन के साक्षात्कार के बाद आई है, जिसमें उन्होंने शाही परिवार में नस्लवाद का आरोप लगाया था।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिका के ब्रिटेन के लोगों के साथ मजबूत संबंध हैं और ब्रिटिश सरकार के साथ कई मुद्दों पर विशेष साझेदारी है और यह जारी रहेगी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2021 01:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

