विदेश की खबरें | ब्रिटेन के प्रख्यात लोगों ने इमरान के एक पूर्व सहयोगी के भाई को रिहा करने की मांग पाकिस्तान से की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ब्रिटेन के पूर्व मंत्रियों,वरिष्ठ विधि अधिकारियों,प्रख्यात पत्रकारों तथा कानूनी अधिकारों से जुड़े संगठनों ने बुधवार शाम पाकिस्तान से यह अपील की।

अधिवक्ता शहजाद अकबर के भाई मुराद अकबर को इस सप्ताह गिरफ्तार कर लिया गया था। अधिवक्ता शहजाद वर्तमान में पाकिस्तान में नहीं हैं, उन्होंने दो दिन पहले ट्वीट किया था कि सुरक्षा बल मकान पर छापा मारने के बाद उनके भाई को ले गए हैं।

वहीं पाकिस्तान के प्राधिकारियों ने मुराद की हिरासत की न तो पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है।

एक संयुक्त बयान में कहा गया,‘‘ हम पाकिस्तानी प्राधिकारियों से मुराद अकबर को तत्काल रिहा करने की मांग करते हैं। माना जाता है कि उन्हें मनमाने तरीके से हिरासत में लिया गया है और उन्हें यातना देने, उनके गायब होने और उनकी मौत होने का खतरा है।

उन्होंने कहा कि मुराद अकबर पर किसी अपराध का आरोप नहीं लगाया गया है और वह ‘‘बहुत संवेदनशील व्यक्ति हैं। उन्हें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हैं। इसलिए वह अपने परिवार की देखरेख में थे और उनका मनोरोग संबंधी इलाज चल रहा था।’’

उनके भाई शहजाद अकबर मानवाधिकार के क्षेत्र में काम करने के लिए मशहूर हैं और वह पिछले वर्ष अप्रैल में खान को सत्ता से बेदखल किए जाने से पहले उनके सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)