विदेश की खबरें | ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन प्रथम विश्व युद्ध की 110वीं वर्षगांठ पर तुर्किये में आयोजित समारोह में शामिल हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह सभा एक समुद्र तट के निकट हुई, जहां ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड सेना कोर या ‘एंजैक’ के कर्मी 25 अप्रैल, 1915 को भोर में पहली बार गैलीपोली में उतरे थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह सभा एक समुद्र तट के निकट हुई, जहां ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड सेना कोर या ‘एंजैक’ के कर्मी 25 अप्रैल, 1915 को भोर में पहली बार गैलीपोली में उतरे थे।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने युद्ध की मानवीय कीमत और भविष्य में संघर्ष को रोकने के महत्व पर बात की।

लक्सन ने कहा, ‘‘एंजैक सैनिक आधी दुनिया पार करके अपने भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यहां तट पर आए थे। कुछ घर से दूर रोमांच की उम्मीद में आए थे लेकिन उन्हें रोमांच नहीं बल्कि खौफ का सामना करना पड़ा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम इस अभियान का असली सबक भूल जाते हैं, तो यह उन लोगों के प्रति अन्याय होगा जिनकी वीरता को हम याद करते हैं। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए कि ऐसा कुछ फिर से न हो।’’

यह अभियान ओटोमन साम्राज्य को परास्त करने के ब्रिटिश नेतृत्व वाले प्रयास का हिस्सा था, जो अंततः विफल हो गया था। इसके परिणामस्वरूप आठ महीने के संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों के हजारों लोग मारे गए।

राजा चार्ल्स तृतीय की बहन तथा राष्ट्रमंडल कब्र आयोग की अध्यक्ष ऐन ने कुछ सैनिकों द्वारा अपने परिजन को लिखे गए पत्रों को पढ़ा तथा संघर्ष में शामिल दोनों पक्षों के सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू