विदेश की खबरें | ब्रिटेन का प्रवासी भारतीय संगठन करेगा ब्रिटिश भारतीयों की जनगणना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में सन् 1916 में स्थापित प्रवासी भारतीयों के संगठन इंडिया लीग ने भारतीय मूल के करीब 15 लाख लोगों का आंकड़ा तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार को ब्रिटिश भारतीयों की पहली जनगणना की घोषणा की।

लंदन, 23 जुलाई ब्रिटेन में सन् 1916 में स्थापित प्रवासी भारतीयों के संगठन इंडिया लीग ने भारतीय मूल के करीब 15 लाख लोगों का आंकड़ा तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार को ब्रिटिश भारतीयों की पहली जनगणना की घोषणा की।

यह जनगणना ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर ऑनलाइन की जाएगी । इस साल के आखिर में पहली ब्रिटिश भारतीय रिपोर्ट तैयार होगी जो 2020 में ब्रिटेन के प्रवासी भारतीयों एवं उनके सरोकारों का परिचायक होगी। ।

यह भी पढ़े | अफगान सैनिकों ने तालिबान के 31 आतंकवादियों को किया ढेर.

जाने माने मीडिया हस्ती और इंडिया लीग के अध्यक्ष सी बी पटेल ने कहा, ‘‘ ब्रिटिश भारतीय समुदाय इन सालों के दौरान काफी बदल गया है और यह सर्वेद्वाण हमारे समुदाय को बहुत जरूरी आंकड़े उपलब्ध कराएगा जो हमें चिंता के अहम मुद्दों को समझने और सबसे महत्वपूर्ण उनका निराकरण कैसे किया जाए, में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इंडिया लीग सालों से ब्रिटेन में भारतीयों के हितों के लिए काम कर रहा है।’’

यह भी पढ़े | डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'ब्लैक लाइव्स मैटर' प्रदर्शन से बढ़े कोविड-19 के मामले.

इस सर्वेक्षण के दौरान ब्रिटेन में बसे भारतीयों की धरोहर, पहचान, धार्मिक मान्यता और आचरण की विविधिता एवं उनकी चिंताओं को समझने का प्रयास किया जाएगा।

हाउस ऑफ लार्ड्स के सदस्य और इंडिया लीग के सलाहकार संदीप वर्मा ने कहा, ‘‘ कोविड-19 महामारी से ब्रिटिश भारतीय समुदाय समेत (काले, एशियाई और अल्पसंख्यक नस्लीय) के कुछ समुदायों के वर्तमान स्वास्थ्य एवं सामाजिक असमानताओं को उजागर हुआ और कुछ मामलों में उसे बढ़ाया भी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह शोध हमें अपने समुदाय के अंदर की विविधता को समझने में मदद कर सकता है, तथा ब्रिटिश भारतीयों की जिंदगी के लिए नीति विकसित करने और उनका जीवन समृद्ध बनाने का माध्यम बन सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\