विदेश की खबरें | ब्रिटेन की नयी प्रधानमंत्री ने संरा में अपने पहले संबोधन में पुतिन की आलोचना की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ट्रस के संयुक्त राष्ट्र (संरा) में उनके पहले संबोधन में यह बताने की संभावना है कि वैश्विक निकाय के शक्ति संपन्न राष्ट्रों के आक्रामक रवैये के कारण उसके संस्थापक सिद्धांत खतरे में हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में अपने पहले संबोधन में ट्रस यूक्रेन युद्ध का जिक्र करेंगी और इसे ‘हमारे मूल्यों और पूरी दुनिया की सुरक्षा’ की लड़ाई करार देंगी।

वह ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की सराहना करते हुए उन्हें उन चीजों का प्रतीक बताएंगी, जिनके लिए संयुक्त राष्ट्र खड़ा होता है।

ट्रस के कार्यालय ने प्रधानमंत्री के संबोधन की सामग्री पहले ही जारी कर दी है।

‘आरक्षित सैनिकों’ को लामबंद करने और रूस की रक्षा के लिए हर हथकंडे अपनाने (परमाणु हथियार के संदर्भ में) के पुतिन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रस ने रूसी नेता पर ‘अपनी भयावह विफलताओं को सही ठहराने की पुरजोर कोशिश’ करने का आरोप लगाया।

ट्रस ने कहा, ‘‘यह काम नहीं करने वाला है। अंतरराष्ट्रीय गठबंधन मजबूत है। यूक्रेन मजबूत है।’’

ट्रस उसी दिन संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करेंगी, जिस दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने वीडियो लिंक के माध्यम से वैश्विक निकाय को संबोधित किया।

एपी सुरभि मनीषा पारुल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)