King Charles III: अगले साल मई में होगी ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III की ताजपोशी
ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक अगले साल छह मई को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगा. बकिंघम पैलेस ने मंगलवार को यह घोषणा की.
लंदन, 11 अक्टूबर: ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक अगले साल छह मई को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगा. बकिंघम पैलेस ने मंगलवार को यह घोषणा की. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पिछले महीने निधन के बाद उनके पुत्र 73 वर्षीय चार्ल्स को ब्रिटेन का महाराजा घोषित किया गया था. Indian High Commissioner: यूके में नियुक्त हुए नए भारतीय उच्चायुक्त के सामने बड़ी चुनौतियां.
बकिंघम पैलेस के मुताबिक चार्ल्स तृतीय को आधिकारिक तौर पर कैंटरबरी के आर्चबिशप द्वारा आयोजित राज्याभिषेक समारोह में उनके ताज और शाही सामग्री से विभूषित किया जाएगा. महाराजा को उनकी पत्नी महारानी कैमिला के साथ ताज पहनाया जाएगा.
"The Coronation of The King will take place on Saturday 6 May 2023 at Westminster Abbey. The Ceremony will see King Charles III crowned alongside The Queen Consort," tweets The Royal Family pic.twitter.com/zAciKBm7vg
— ANI (@ANI) October 11, 2022
बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, ‘‘राज्याभिषेक लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और शाही शानो-शौकत को प्रदर्शित करने के अलावा सम्राट की मौजूदा और भविष्य की भूमिकाओं को दर्शाएगा.’’
परंपरागत रूप से, राज्याभिषेक विशुद्ध रूप से एक धार्मिक सेवा है, जिसे एक उत्सव के रूप में आयोजित किया जाता है. पिछले 900 वर्षों से राज्याभिषेक समारोह वेस्टमिंस्टर एबे में आयोजित होता आया है. महारानी का अंतिम संस्कार भी यहीं किया गया था. 1066 के बाद से, राज्याभिषेक सेवा लगभग हमेशा कैंटरबरी के आर्चबिशप द्वारा संचालित की गई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2022 11:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

