विदेश की खबरें | ब्रिटेन ने यूक्रेन को उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र बनाने के आह्वान को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने मंगलवार को ‘स्काई न्यूज’ से कहा कि ब्रिटेन अन्य देशों के साथ मिलकर प्रतिबंध कड़े करके और संघर्ष के दौरान हुए युद्ध अपराधों की जांच करके रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर अपना रुख बदलने का दबाव बना रहा है।

ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने मंगलवार को ‘स्काई न्यूज’ से कहा कि ब्रिटेन अन्य देशों के साथ मिलकर प्रतिबंध कड़े करके और संघर्ष के दौरान हुए युद्ध अपराधों की जांच करके रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर अपना रुख बदलने का दबाव बना रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह (उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित) नहीं करने वाले हैं, क्योंकि हम ऐसी स्थिति में आ जाएंगे, जब हमें रूसी विमानों को मार गिराना हेागा।’’

उल्लेखनीय के यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नाटो से अनुरोध किया था कि वह रूसी विमानों, हेलीकॉप्टर एवं मिसाइल के लिए उसके हवाई क्षेत्र को ‘उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र’ घोषित करे।

अंकारा-- तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ टेलीफोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने बेलारूस-यूक्रेन सीमा पर यूक्रेन और रूस के बीच जारी बातचीत पर चर्चा की। तुकी के राष्ट्रपति के कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यूक्रेन और रूस के अधिकारियों ने रूसी हमले को समाप्त करने के लक्ष्य से वार्ता करने के लिए सोमवार को मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान वार्ता जारी रखने को लेकर समझौता किया गया।

तुर्की यूक्रेन और रूस के साथ अपने संबंधों में संतुलन बैठाने की कोशिश कर रहा है। एर्दोआन ने कहा कि तुर्की मॉस्को या कीव के साथ अपने निकट संबंधों को खराब नहीं होने देगा।

कीव--रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में फिर से भीषण गोलाबारी की है। यूक्रेनी प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

खारकीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनेहुबोव ने कहा कि रूस ने खारकीव के बीचों-बीच आवासीय इमारतों के साथ एक प्रशासनिक इमारत पर मंगलवार को गोलाबारी की। सिनेहुबोव ने यह नहीं बताया कि इस गोलाबारी में कितने लोग हताहत हुए हैं।

इससे पहले, उन्होंने बताया कि सोमवार को खारकीव में हुई गोलाबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हुए थे।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना 14 लाख की आबादी वाले इस शहर में आगे बढ़ने की रूस की कोशिशों को बाधित करने की कोशिश कर रही है।

यूक्रेनी सोशल नेटवर्क पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि खारकीव में सोवियत काल की एक ऊंची प्रशासनिक इमारत में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे उसके पास खड़ी कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस विस्फोट से इमारत की खिड़कियां टूट गईं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\