विदेश की खबरें | पूर्व जासूस को जहर देने के मामले में ब्रिटेन की पुलिस ने तीसरे रूसी संदिग्ध को आरोपित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन महानगर पुलिस मुख्यालय) ने कहा कि अभियोजकों का मानना है कि हत्या, हत्या का प्रयाास, रासायनिक हथियार रखना और उसका इस्तेमाल करना तथा गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने को लेकर डेनिस सर्गीव उर्फ सर्गेई फेडेटोव को आरोपित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं।

स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन महानगर पुलिस मुख्यालय) ने कहा कि अभियोजकों का मानना है कि हत्या, हत्या का प्रयाास, रासायनिक हथियार रखना और उसका इस्तेमाल करना तथा गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने को लेकर डेनिस सर्गीव उर्फ सर्गेई फेडेटोव को आरोपित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं।

इंग्लैंड के शहर सेलिसबरी में मार्च 2018 में पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया को नर्व एजेंट दिया गया था। ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा था कि रूस में शीर्ष स्तर से इसकी मंजूरी दी गई थी। लेकिन, मास्को ने इन आरोपों से इनकार किया है।

हालांकि, सर्गेई और उनकी बेटी युलिया इस हमले में बच गये थे।

पुलिस ने कहा कि उसके पास सबूत हैं कि ''सर्गेई फेडोटोव'' रूसी सैन्य खुफिया सेवा जीआरयू के सदस्य डेनिस सर्गेव का उपनाम है। इससे पहले पुलिस दो अन्य रूसी सैन्य खुफिया जासूसों एलेक्जेंडर पेट्रोव और रूसलन बोशिरोव को आरोपित कर चुकी है। उनपर ब्रिटेन आकर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि तीनों व्यक्तियों के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है और फेडोटोव के खिलाफ इंटरपोल का नोटिस जारी कराया जाएगा।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस घटनाक्रम पर अभी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट