विदेश की खबरें | ब्रिटेन ने जो लोमास को नए राष्ट्रमंडल दूत के रूप में नामित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी.

लंदन, छह सितंबर ब्रिटिश राजनयिक जो लोमास अगले महीने से ब्रिटेन के नए राष्ट्रमंडल दूत के रूप में कार्यभार संभालेंगे। सरकार ने सोमवार को यह घोषणा की।

राष्ट्रमंडल भारत सहित 54 सदस्य देशों से बना एक राजनीतिक संघ है, जिसका मुख्यालय लंदन में है।

ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि लोमास राष्ट्रमंडल देशों के 2.4 अरब लोगों के लिए ‘निष्पक्ष, सुरक्षित, अधिक संपन्न और समृद्ध भविष्य’ बनाने के लिए ब्रिटेन के कार्यों का नेतृत्व करेंगे।

50 वर्षीय लोमास हाल ही में रवांडा गणराज्य में ब्रिटेन के उच्चायुक्त और नामीबिया गणराज्य में देश के पूर्व उच्चायुक्त रह चुके हैं। वह एक अक्टूबर को फिलीप परहम से पदभार ग्रहण करेंगे।

विम्बल्डन के सांसद एवं एफसीडीओ के दक्षिण एशिया मामलों के मंत्री तारिक अहमद ने जो लोमास की नियुक्ति की घोषणा की है।

उन्होंने कहा, ‘‘जो इस महत्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए असाधारण रूप से योग्य हैं और मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि हम राष्ट्रों के इस अद्वितीय परिवार के लिए ब्रिटेन की प्रतिबद्धता को कायम रखते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\