विदेश की खबरें | ब्रिटेन ने कोविड-प्रतिबंधित विदेशी यात्रा को फिर से शुरू करने के लिए यातायात बत्ती प्रणाली शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए अनावश्यक विदेशी यात्रा पर लगे वर्तमान प्रतिबंधों को हटाने की योजना के तहत ब्रिटेन सरकार ने शुक्रवार को एक यातायात बत्ती प्रणाली की शुरुआत की, जो यात्रा के लिए आवश्यक प्रतिबंधों के साथ जोखिम के आधार पर देशों को वर्गीकृत करेगा।

लंदन, नौ अप्रैल कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए अनावश्यक विदेशी यात्रा पर लगे वर्तमान प्रतिबंधों को हटाने की योजना के तहत ब्रिटेन सरकार ने शुक्रवार को एक यातायात बत्ती प्रणाली की शुरुआत की, जो यात्रा के लिए आवश्यक प्रतिबंधों के साथ जोखिम के आधार पर देशों को वर्गीकृत करेगा।

इस प्रणाली के तहत देशों को लाल, अम्बर और हरे श्रेणी में वर्गीकृत किया जाएगा, जिससे यह निर्धारित किया जाएगा कि किस देश के यात्रियों के लिए किस व्यवस्था की आवश्यकता है, जिसमें उन्हें पृथकवास में रखने और जांच की व्यवस्था शामिल हैं।

इस त्रिकोणीय प्रणाली के तहत देशों के पूर्ण वर्गीकरण की सूची बाद में जारी की जाएगी। 17 मई को लॉकडाउन में ढील दिए जाने के अगले चरण के समय इस प्रणाली के तहत यात्रा संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शैप्स ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय यात्रा महत्वपूर्ण है - यह व्यापार और ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को मजबूत करती है, बल्कि इससे भी अधिक, यह लोगों को एक साथ लाती है।"

उन्होंने कहा, आज घोषित रूपरेखा हमें सुरक्षित और निरंतर रूप से यात्रा को फिर से शुरू करने में मदद करेगी। यह सुनिश्चित करेगी कि हम टीकाकरण के जरिए इस महामारी के खिलाफ अपनी कड़ी मेहनत से हासिल की गई उपलब्धियों की रक्षा कर पाएंगे। यह यात्रियों और उद्योग दोनों को राहत प्रदान करेगी क्योंकि हम एक बार फिर से विदेश यात्राएं शुरू करने वाले हैं।"

सबसे सुरक्षित देशों को हरे श्रेणी में रखा जाएगा, जबकि हल्के जोखिम वाले देशों को अंबर श्रेणी में और सबसे अधिक जोखिम वाले देशों को लाल श्रेणी में रखा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट