विदेश की खबरें | ब्रिटेन को ईरान से ‘अप्रत्याशित खतरा’ है : खुफिया रिपोर्ट में दी गई चेतावनी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संसद की खुफिया एवं सुरक्षा समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ईरानी असंतुष्टों तथा यहूदी एवं इजराइली हितों के लिए खतरा रूस से उत्पन्न खतरे के बराबर है।
संसद की खुफिया एवं सुरक्षा समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ईरानी असंतुष्टों तथा यहूदी एवं इजराइली हितों के लिए खतरा रूस से उत्पन्न खतरे के बराबर है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी 2022 से अगस्त 2023 के बीच ब्रिटिश नागरिकों या निवासियों की हत्या या अपहरण के कम से कम 15 प्रयास हुए।
ब्रिटिश संसद के सदस्य और समिति के अध्यक्ष केवन जोन्स ने कहा, ‘‘ब्रिटेन को ईरान से व्यापक, सतत और अप्रत्याशित खतरा है।’’
लंदन स्थित ईरानी दूतावास ने रिपोर्ट के निष्कर्षों का खंडन करते हुए उन्हें ‘‘निराधार, राजनीति से प्रेरित और शत्रुतापूर्ण आरोप’’ करार दिया।
समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान रूस या चीन जितना रणनीतिक नहीं है और वह किसी सुसंगत योजना के बजाय ‘‘जोखिम लेने की उच्च प्रवृत्ति’’ रखता है।
पिछले साल, ब्रिटेन की घरेलू खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने रूस और ईरान द्वारा ब्रिटेन की धरती पर हत्या, साजिश और अन्य अपराधों के प्रयासों में आश्चर्यजनक वृद्धि की चेतावनी दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

