विदेश की खबरें | जॉनसन की ब्रसेल्स यात्रा से पहले ब्रिटेन-यूरोपीय संघ वार्ता टूटने के कगार पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) ने मंगलवार को चेतावनी दी कि ब्रेक्जिट बाद के मुक्त व्यापार समझौते पर उनके बीच वार्ता टूटने के कगार पर पहुंच गई है।

लंदन, आठ दिसंबर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) ने मंगलवार को चेतावनी दी कि ब्रेक्जिट बाद के मुक्त व्यापार समझौते पर उनके बीच वार्ता टूटने के कगार पर पहुंच गई है।

अधिकारियों ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के, यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन के साथ आमने-सामने की वार्ता को कोई सफलता मिलने की संभावना को तवज्जो नहीं दिया है।

यह भी पढ़े | US: हिंदू-अमेरिकियों ने समुदाय से जॉर्जिया सीनेट पद के लिए डेमोक्रेट उम्मीदवारों का साथ देने की अपील की.

महीनों की तनावपूर्ण वार्ता के बाद अहम मुद्दों पर वार्ताकारों के बीच गतिरोध कायम है। इस बीच जर्मन यूरोपीय मामलों के मंत्री माकइल रोथ ने कहा कि ब्रिटेन पर ईयू का विश्वास अधर में लटक रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें लंदन में राजनीतिक इच्छा शक्ति की जरूरत है।’’ रोथ के देश जर्मनी के पास अभी ईयू की अध्यक्षता है, जो चक्रीय आधार पर दी जाती है।

यह भी पढ़े | Mount Everest New Height: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की कितनी है हाइट? नेपाल के विदेश मंत्री ने की इसकी संशोधित ऊंचाई की घोषणा.

उन्होंने कहा, ‘‘एक बात मैं स्पष्ट रूप से कह देना चाहता हूं कि हमारे भविष्य के संबंध विश्वास एवं भरोसे पर आधारित हैं। यह विश्वास अभी हमारी वार्ता में खासतौर पर दांव पर लगा हुआ है। ’’

रोथ ने ईयू के अपने समकक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंस वार्ता की अध्यक्षता करने से पहले कहा, ‘‘हम एक समझौते पर पहुंचना चाहते हैं लेकिन कोई कीमत चुकाते हुए नहीं। ’’

वहीं, जॉनसन के कार्यालय ने कहा है कि स्थिति बहुत नाजुक है और वार्ता के टूटने की पूरी संभावना है।

जॉनसन और लेयेन ने 48 घंटे में दूसरी बार सोमवार को टेलीफोन पर बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि तीन अहम मुद्दों--मछली पकड़ने के अधिकार, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा नियम और भविष्य के विवादों के निपटारे-- पर मतभेद कायम हैं ।

दोनों नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा था कि आगामी दिनों में ब्रसेल्स में एक-दूसरे के साथ बैठक कर शेष मतभेदों पर चर्चा करने की उनकी योजना है।

ईयू के 27 सदस्य देशों के नेता ब्रसेल्स में दो दिवसीय बैठक कर रहे हैं जो बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन 31 जनवरी को ईयू से राजनीतिक रूप से बाहर हो गया था लेकिन वह इस संगठन के प्रशुल्क मुक्त एकल बाजार और कस्टम यूनियन में 31 दिसंबर तक मौजूद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड