विदेश की खबरें | ब्रिटेन : डचेज ऑफ कैम्ब्रिज केट गृह-पृथकवास में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गौरतलब है कि ब्रिटेन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा की 73वीं वर्षगांठ पर सोमवार को केट को अपने पति प्रिंस विलियम के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होना था।

गौरतलब है कि ब्रिटेन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा की 73वीं वर्षगांठ पर सोमवार को केट को अपने पति प्रिंस विलियम के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होना था।

लेकिन, केनसिंग्टन पैलेस कार्यालय का कहना है कि केट पिछले सप्ताह एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आयी थीं, जिनके बाद में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस घटना के बाद से ची गृह-पृथकवास में हैं।

ब्रिटिश नियमों के अनुसार, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले व्यक्ति को कम से कम 10 दिनों के लिए गृह-पृथकवास में रहना आवश्यक है।

राजमहल का कहना है कि 39 वर्षीय केट में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं।

केट और विलियम मई में ही कोविड टीके की पहली खुराक लगावा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\