एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ब्रिटेन : हमले में घायल भारतीय मूल की महिला की मौत, संदिग्ध हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में भारतीय मूल की 56 साल की उस महिला की मौत हो गई, जिसे सड़क पर टहलने के दौरान एक व्यक्ति के हमले में सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में 23 वर्षीय एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

विदेश की खबरें | ब्रिटेन : हमले में घायल भारतीय मूल की महिला की मौत, संदिग्ध हिरासत में
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, दो जुलाई इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में भारतीय मूल की 56 साल की उस महिला की मौत हो गई, जिसे सड़क पर टहलने के दौरान एक व्यक्ति के हमले में सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में 23 वर्षीय एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

नीला पटेल ने पिछले हफ्ते अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। लीसेस्टरशायर पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में लगी गंभीर चोट को पटेल की मौत का "संभावित कारण" बताया गया है।

पटेल की हत्या के आरोप में हिरासत में लिए गए माइकल चुवुमेका को मंगलवार को लफबोरो में लीसेस्टर क्राउन अदालत के समक्ष पेश किया गया। उस पर खतरनाक ड्राइविंग, प्रतिबंधित दवाओं की आपूर्ति करने के इरादे से उन्हें रखने, किसी पूर्व घटना से संबंधित गंभीर शारीरिक क्षति पहुंचाने का प्रयास करने और 24 जून को गिरफ्तारी के बाद एक पुलिस अधिकारी पर कथित हमले के बाद एक आपातकालीन कर्मी के साथ मारपीट करने के अतिरिक्त आरोप भी लगाए गए हैं।

इसके अलावा, माइकल पर लंदन में एक अन्य महिला को शारीरिक क्षति पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है।

लीसेस्टरशायर पुलिस ने कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में लगी गंभीर चोट को नीला पटेल की मौत का अनंतिम कारण बताया गया है।"

पुलिस ने मंगलवार को पटेल के बेटे जेडेन और बेटी दानिका की ओर से उनकी मां को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जारी किया गया बयान भी साझा किया।

बयान में कहा गया है, "हमारा दिल टूट गया है, लेकिन हम चाहते हैं कि दुनिया को पता चले कि हमारी मां वास्तव में कौन थीं। वह एक खूबसूरत और जीवंत आत्मा थीं, जो बहुत अधिक पाने की हकदार थीं।"

इसमें कहा गया है, "उनका प्यार सौम्य, लेकिन शक्तिशाली था, जो वह गर्म भोजन, विचारशील शब्दों और एक मुस्कान के माध्यम से दिखाती थीं। वह हमेशा दूसरों को खुद से पहले रखती थी, बदले में कुछ भी मांगे बिना आराम देती थीं। यहां तक ​​कि जब जीवन कठिन दौर से गुजर रहा था, तब भी वह ताकत, गरिमा और चेहरे पर मुस्कान के साथ आगे बढ़ती रहीं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).