विदेश की खबरें | ब्रिटेन : बैरी गार्डिनर और दिवंगत पीटर ब्रुक को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (अदिति खन्ना)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(अदिति खन्ना)

लंदन, 24 जून ब्रिटिश संसद के सदस्य बैरी गार्डिनर और दिवंगत ब्रिटिश रंगमंच निर्देशक पीटर ब्रुक को लंदन स्थित इंडिया हाउस में आयोजित एक विशेष समारोह में औपचारिक रूप से पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया गया।

विपक्षी दल लेबर पार्टी के सांसद गार्डिनर को सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में योगदान के लिए वर्ष 2020 में प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया गया था, लेकिन कोविड-19 के कारण वह अपना पुरस्कार प्राप्त नहीं कर सके थे।

कला के क्षेत्र में योगदान के लिए रंगमंच निर्देशक पीटर ब्रुक को वर्ष 2021 में पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया गया था। उनके बेटे साइमन ब्रुक ने अपने पिता की ओर से इस पुरस्कार को ग्रहण किया।

पीटर ब्रुक का पिछले साल 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। भारत में ब्रुक महाकाव्य ‘महाभारत’ पर आधारित अपने रूपांतरण के कारण काफी लोकप्रिय हैं।

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने शुक्रवार शाम लंदन में भारतीय उच्चायोग में सभा को संबोधित करते हुए कहा, “हम भारत के दो बहुत प्रतिष्ठित मित्रों का अभिनंदन करते हैं, हमारे लोगों के बीच दोस्ती और बेहतर समझ को बढ़ावा देने के लिए उनकी दोस्ती और सालों की सेवा के लिए उनका सम्मान किया जाता है।’’

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से वर्ष 2020 और वर्ष 2021 के पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान घोषित किये गये थे, लेकिन दुर्भाग्य से काफी संख्या में गणमान्य लोग असल में यात्रा नहीं कर सके ताकि उन्हें उचित तरीके से सम्मानित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्वारा दिया जाना चाहिए, लेकिन यह हमें इस साधारण समारोह को आयोजित करने का एक मौका देता है।

लेबर फ्रेंड्स ऑफ इंडिया के संस्थापक और अध्यक्ष रहे गार्डिनर (66) ने भारत के प्रति अपने असीम स्नेह के बारे में बताया और पुरस्कार को ग्रहण किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now