विदेश की खबरें | ब्रिटेन ने चीन पर मानवाधिकारों के 'व्यापक' हनन का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने रविवार को चीन पर आरोप लगाया कि वह उइगुर आबादी के खिलाफ मानवाधिकारों का ‘व्यापक’ हनन कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए जो जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ प्रतिबंधों से इनकार नहीं किया जा सकता है।

लंदन, 19 जुलाई ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने रविवार को चीन पर आरोप लगाया कि वह उइगुर आबादी के खिलाफ मानवाधिकारों का ‘व्यापक’ हनन कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए जो जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ प्रतिबंधों से इनकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने बीबीसी से कहा कि मुस्लिम समूह के व्यापक उत्पीड़न और जबरन नसबंदी की खबरें ऐसी चीजों की याद दिलाती हैं जो लंबे समय से नहीं देखी गई।

यह भी पढ़े | फेवरेट बटर चिकन खाने के लिए मेलबर्न में शख्स ने की 32 किमी की यात्रा, लॉकडाउन तोड़ने के लिए भरना पड़ा जुर्माना.

उन्होंने कहा कि उचित कार्रवाई के लिए ब्रिटेन अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा। वह सोमवार को संसद में इस संबंध में ब्रिटेन की प्रतिक्रिया के बारे में एक बयान देने वाले हैं। इस बीच ऐसी अटकलें हैं कि ब्रिटेन अपने पूर्व उपनिवेश हांगकांग के साथ मौजूदा प्रत्यर्पण संधि को रद्द कर देगा।

उन्होंने कहा कि हम चीन के साथ सकारात्मक संबंध चाहते हैं लेकिन हम इस तरह का व्यवहार नहीं देख सकते हैं।

यह भी पढ़े | लंका के राजा रावण ने दुनिया में सबसे पहले उड़ाया था विमान? श्रीलंकाई सरकार कर रही है रिसर्च.

इस बीच ब्रिटेन में चीन के राजदूत लियू शिओमिंग ने कहा कि यातना शिविरों की बात ‘गलत’ है।

उन्होंने बीबीसी से कहा कि उइगुरों को भी वही अधिकार प्राप्त हैं जो देश के अन्य जातीय समूहों को मिले हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\