जरुरी जानकारी | ब्रिगेड होटल का शेयर अपने निर्गम मूल्य से करीब 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचीबद्ध
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दक्षिण भारत में होटलों के डेवलपर ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 90 रुपये से करीब 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
नयी दिल्ली, 31 जुलाई दक्षिण भारत में होटलों के डेवलपर ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 90 रुपये से करीब 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर ने 8.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की।
एनएसई पर यह 9.88 प्रतिशत टूटकर 81.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,279.94 करोड़ रुपये रहा।
ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत सोमवार को 4.48 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी के 759.6 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 85-90 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।
ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड, बेंगलुरु स्थित रियल एस्टेट कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड (बीईएल) की अनुषंगी कंपनी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

