विदेश की खबरें | नेपाल को चीन से जोड़ने वाला पुल बाढ़ में ध्वस्त, 18 लोग लापता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में मानसून की बारिश की वजह से आई बाढ़ में हिमालयी देश को चीन से जोड़ने वाला मैत्री पुल मंगलवार को ध्वस्त हो गया, जिसके कारण कम से कम 18 लोग लापता हो गए।
काठमांडू, आठ जुलाई नेपाल में मानसून की बारिश की वजह से आई बाढ़ में हिमालयी देश को चीन से जोड़ने वाला मैत्री पुल मंगलवार को ध्वस्त हो गया, जिसके कारण कम से कम 18 लोग लापता हो गए।
चीन में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण सोमवार रात नेपाल में भोटेकोशी नदी में बाढ़ आ गई।
काठमांडू से 120 किलोमीटर उत्तर पूर्व में रसुवा जिले में स्थित मितेरी पुल सोमवार देर रात सवा तीन बजे बाढ़ में पानी के तेज बहाव की वजह से ध्वस्त हो गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छह चीनी नागरिकों सहित 18 लोग लापता हैं।
‘नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी’ (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने दो पुलिसकर्मियों सहित 11 लोगों को बचाया।
रसुवा के मुख्य जिलाधिकारी अर्जुन पौडेल ने बताया कि बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित इलाकों में जाने की सलाह दी है।
बाढ़ में कई घर और चीन से आयात किए गए पांच इलेक्ट्रिक वाहन भी बह गए।
इस बीच, पुलिस ने मंगलवार सुबह धाडिंग जिले के गजुरी ग्रामीण नगर पालिका में त्रिशूली नदी से दो शव बरामद किए। फिलहाल इन शवों की पहचान नहीं हो सकी है।
स्थानीय प्राधिकारियों के अनुसार, नेपाल सेना की राहत बचाव टीम ने एक चीनी नागरिक समेत 23 मजदूरों को भी बचाया है, जो भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ के कारण रसुवागढ़ी जलविद्युत परियोजना में फंसे हुए थे।
अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के कारण जलविद्युत संयंत्र भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

