विदेश की खबरें | ब्रिक्स देश मूल्यों तथा संस्कृति के आधार पर गहराई से जुड़े हैं : मीनाक्षी लेखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ब्रिक्स समूह में संस्कृति एक अहम कारक है और इसमें शामिल सभी पांचों देश मूल्यों के आधार पर मजबूती से जुड़े हुए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जोहानिसबर्ग, 23 जुलाई संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ब्रिक्स समूह में संस्कृति एक अहम कारक है और इसमें शामिल सभी पांचों देश मूल्यों के आधार पर मजबूती से जुड़े हुए हैं।

विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री लेखी ने अगले माह यहां होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले मपुमालंगा प्रांत में ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों से शुक्रवार को मुलाकात की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दक्षिण अफ्रीका के मपुमालंगा में ब्रिक्स के संस्कृति मंत्रियों की आठवीं बैठक में शामिल होकर प्रसन्नता का अनुभव हुआ। संस्कृति मंत्रियों की 8वीं बैठक के घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए जिससे ब्रिक्स देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।’’

लेखी ने कहा, ‘‘ब्रिक्स देशों के बीच प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा के साथ ही इस बात पर भी बातचीत की गई कि किस प्रकार से भारत जी20 की अध्यक्षता के जरिए संस्कृति को वैश्विक नीति के केन्द्र में रख रहा है।’’

शनिवार शाम को भारत के महावाणिज्य दूत के कार्यालय में स्थानीय और प्रवासी भारतीयों की एक बैठक को संबोधित करते हुए लेखी ने उन विचारों को साझा किया जो उनके अपने समकक्षों के साथ बातचीत के वक्त सामने आए थे।

मंत्रियों ने महामारी के बाद की दुनिया में आर्थिक पुनरुद्धार और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने में सांस्कृतिक कूटनीति के महत्व पर भी चर्चा की।

बैठक में ब्रिक्स के संस्कृति मंत्री उन संपत्तियों की वापसी पर सहमत हुए जिन्हें पूर्व की उपनिवेशी शक्तियां उनके मूल देश से ले गईं थीं।

लेखी ने कहा, ‘‘ब्रिक्स देशों के बीच संस्कृति एक अहम कारक है। ये पांचों देश संस्कृति तथा मूल्यों के आधार पर मजबूती से जुड़े हुए हैं।’’

ब्रिक्स में भारत, ब्राजील, रूस, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\