एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ब्रिक्स चैंबर ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र में महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका के लिए 'वी वाइज' पहल शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की महिला सशक्तीकरण इकाई ने प्रौद्योगिकी, खासकर एआई के क्षेत्र में महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका के लिए ‘वी वाइज’ नाम से एक पहल शुरू की है।

जरुरी जानकारी | ब्रिक्स चैंबर ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र में महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका के लिए 'वी वाइज' पहल शुरू की

नयी दिल्ली, सात जुलाई ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की महिला सशक्तीकरण इकाई ने प्रौद्योगिकी, खासकर एआई के क्षेत्र में महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका के लिए ‘वी वाइज’ नाम से एक पहल शुरू की है।

इस पहल का मकसद एक टिकाऊ अर्थव्यवस्था बनाने पर ध्यान केंद्रित करना है।

एक बयान में कहा गया है कि ‘वी वाइज - नवाचार, विज्ञान और उद्यमिता में महिलाएं’ - पहल को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में चल रहे ब्रिक्स महिला व्यापार गठबंधन की वार्षिक पूर्ण बैठक के दौरान पेश किया गया।

ब्रिक्स सीसीआई वी ने महिलाओं के लिए टिकाऊ आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने और लैंगिक समानता हासिल करने के लिए डब्ल्यूबीए ब्राजील चैप्टर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए।

ब्रिक्स सीसीआई वी की अध्यक्ष और कार्यक्रम प्रमुख रूबी सिन्हा ने कहा, ‘‘ब्रिक्स सीसीआई वी वाइज एक वैश्विक पहल है, जो दुनिया भर के सलाहकारों, विशेषज्ञों और नवप्रवर्तकों को एक साथ लाती है, ताकि ज्ञान भंडार और एक सहयोगी समुदाय का निर्माण किया जा सके।’’

उन्होंने कहा कि यह पहल ब्रिक्स देशों में समावेशी आर्थिक वृद्धि और टिकाऊ नवाचार को बढ़ावा देते हुए महिलाओं के उत्थान को बढ़ावा देती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).