देश की खबरें | सीबीआई में रिश्वत घोटाला: अदालत ने एजेंसी के डीएसपी, निरीक्षक की हिरासत तीन दिन बढ़ायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दो अधिकारियों के साथ ही एक वकील से हिरासत में पूछताछ की अवधि तीन दिन बढ़ा दी है। सीबीआई के इन अधिकारियों में एक पुलिस उपाधीक्षक और एक निरीक्षक शामिल हैं। तीनों को एजेंसी के भीतर कथित रिश्वत घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी दिल्ली की एक अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दो अधिकारियों के साथ ही एक वकील से हिरासत में पूछताछ की अवधि तीन दिन बढ़ा दी है। सीबीआई के इन अधिकारियों में एक पुलिस उपाधीक्षक और एक निरीक्षक शामिल हैं। तीनों को एजेंसी के भीतर कथित रिश्वत घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई ने अपने एक पुलिस उपाधीक्षक आर के ऋषि और निरीक्षक कपिल धनखड़ को 19 जनवरी को वकील मनोहर मलिक के साथ गिरफ्तार किया था। इन तीनों को उन कंपनियों की मदद करने के लिए एजेंसी के भीतर उनके द्वारा संचालित कथित रिश्वतखोरी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था जिन पर 4300 करोड़ रुपये बैंक ऋण की राशि की हेराफेरी करने का आरोप है।

विशेष न्यायाधीश संतोष स्नेही मान ने आरोपियों की सीबीआई हिरासत सोमवार को तब बढ़ा दी जब उन्हें एजेंसी द्वारा उनकी पांच दिन की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया था।

अदालत ने कहा, ‘‘मामले के तथ्यों और परिस्थितियों, अपराध की गंभीरता, आरोपों की प्रकृति, जब्त किए गए दस्तावेजों के प्रकार और इससे जुड़ी सामग्री को देखते हुए मेरा विचार है कि आरोपी व्यक्तियों से हिरासत में पूछताछ करने के अलावा बड़ी साजिश और इससे संबंधित सच्चाई का पता लगाने का अन्य कोई तरीका नहीं है।’’

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘इसलिए, आरोपी राजीव कुमार ऋषि, कपिल धनखड़ और मनोहर मलिक को तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज जाता है।’’

न्यायाधीश ने इस बात पर गौर किया कि जांच अभी प्रारंभिक स्तर में है।

सीबीआई की और पांच दिन की हिरासत की मांग वाली याचिका का अधिवक्ता हेमंत शाह ने विरोध किया जो एक आरोपी की ओर से पेश हुए थे। उन्होंने कहा कि अदालत पहले ही आरोपी व्यक्तियों की पर्याप्त हिरासत मंजूर कर चुकी है।

वहीं कुछ आरोपियों की ओर से पेश हुए अधिवक्ता राहुल उपाध्याय ने कहा कि गिरफ्तारी से पहले आरोपी पहले ही जांच में शामिल हो गए थे और उनके मकान की तलाशी ली गई थी।

सीबीआई के अनुसार, आरोपियों ने रिश्वत के बदले सीबीआई के कुछ मामलों की जांच के साथ समझौता किया।

एजेंसी ने अदालत को बताया कि अवैध रिश्वत को बरामद करने उसे आरोपी व्यक्तियों से और पूछताछ करने की आवश्यकता है। एजेंसी ने साथ ही कहा कि उसे आरोपियों का सामना संदिग्धों से कराना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\