विदेश की खबरें | ब्रेक्जिट वार्ताकार ने कहा: ब्रिटेन बिना किसी समझौते के बाहर होने से नहीं डरता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वार्ताकार डेविड फ्रोस्ट ने ‘मेल ऑन संडे’’ समाचारपत्र से कहा कि ब्रिटेन ‘‘अपनी सीमाओं पर नियंत्रण की शक्तियां वापस चाहता है और यह सबसे जरूरी चीज है।’’

वार्ताकार डेविड फ्रोस्ट ने ‘मेल ऑन संडे’’ समाचारपत्र से कहा कि ब्रिटेन ‘‘अपनी सीमाओं पर नियंत्रण की शक्तियां वापस चाहता है और यह सबसे जरूरी चीज है।’’

इस समय 27 देशों के समूह को ब्रिटेन द्वारा 31 जनवरी को छोडो जाने के बाद से फ्रोस्ट और यूरोपीय संघ के वार्ताकार मिशेल बार्नियर के बीच आठवें दौर की वार्ता के लिए मंगलवार को लंदन में मुलाकात होनी है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: बलूचिस्तान में पति ने की पत्रकार पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार.

दोनों पक्ष व्यापार, सुरक्षा तथा कई मुद्दों पर नए समझौते करना चाहते हैं लेकिन बातचीत आगे नहीं बढ़ पा रही है।

जिन मुद्दों पर बातचीत अटकी हुई है वे हैं यूरोपीय नौकाओं की ब्रिटेन में मछली पकड़ने वाले जलक्षेत्र तक पहुंच और उद्योगों को देश की सहायता।

यह भी पढ़े | New Diamond Fire Updates: तेल टैंकर ‘न्यू डायमंड’ में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी, देखें तस्वीरें.

यूरोपीय संघ प्रतिस्पर्धा के लिए समान नियम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि ब्रिटेन की कंपनियां संघ के पर्यावरण मानकों अथवा कार्यस्थल मानकों को कमजोर नहीं कर पाएं और जनता के धन को ब्रिटेन के उद्योगों में नहीं लगा पाएं।

वहीं ब्रिटेन का आरोप है कि संघ ऐसी मांगें कर रहा है, जो उसने किसी अन्य देश पर नहीं थोपी हैं जिनके साथ उसका मुक्त व्यापार है, उदाहरण के तौर पर कनाडा।

फ्रोस्ट ने कहा कि ब्रिटेन ,‘‘अपने कानूनों पर अपना नियंत्रण होने के सिद्धांतों से समझौता नहीं करने वाला।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\