विदेश की खबरें | ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो की हुई कोविड-19 की जांच

ब्राजील के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि जांच की रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। इससे पहले बोलसोनारो खुद को लगातार स्वस्थ बताते रहे है।

ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने मई में बोलसोनारो की कोविड—19 की तीन जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की थी, इन तीनों जांच रिपोर्टों में उनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुयी थी । अमेरिका के फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद बोलसोनारो ने मार्च में ये तीनों जांच करवाये थे ।

यह भी पढ़े | अमेरिका: इंसान के दिमाग को तबाह करने वाले अमीबा का नया मामला, कोमा में जाने के बाद इंसान की हो जाती है मौत, डॉक्टरों ने लोगों को किया सावधान.

ब्राजील के राष्ट्रपति ने हालांकि यह नहीं बताया कि इसके बाद से उन्होंने कोविड—19 जांच करवायी है या नहीं । कोई जांच कराया है अथवा नहीं

ब्राजील में केाविड-19 से अभी तक 65,000 लोगों की जान जा चुकी है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 को लेकर 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों का दावा, हवा से भी फैलता है कोरोना, डब्ल्यूएचओ से की ये मांग.

इस बीच, ब्राजील के अमेजन वर्षावन में मनौस और रियो डी जेनेरियो के महानगरीय क्षेत्र में ड्यूक डे काक्सियास में निजी स्कूलों में एक बार फिर कक्षाएं शुरू हो गई। कोविड-19 के प्रकोप के बाद ऐसा करने वाले ये पहले शहर हैं।

देश के निजी स्कूल संघ ‘फेनेप’ के अनुसार अमेजन के गवर्नर और ड्यूक डे काक्सियास के मेयर ने सोमवार को शहर के निजी स्कूलों को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी। अन्य शहरों में अभी स्कूल नहीं खुले हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)