विदेश की खबरें | ब्राजील पुलिस ने बोल्सोनारो के घर पर छापा मारा, उनका फोन जब्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारी ने बताया कि बोल्सोनारो संघीय पुलिस मुख्यालय में पेश होंगे। अधिकारी ने इस बात की भी पुष्टि की है कि बोल्सोनारो के एक निकटतम सहयोगी माउरो सिड को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी देने वाला अधिकारी सार्वजनिक तौर पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारी ने बताया कि बोल्सोनारो संघीय पुलिस मुख्यालय में पेश होंगे। अधिकारी ने इस बात की भी पुष्टि की है कि बोल्सोनारो के एक निकटतम सहयोगी माउरो सिड को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी देने वाला अधिकारी सार्वजनिक तौर पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं है।

बोल्सोनारो के आवास पर छापेमारी के बारे में पूछे जाने पर संघीय पुलिस के प्रेस कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अधिकारी कोविड-19 टीकों संबंधी फर्जी आंकड़ों से जुड़े मामले में 16 स्थानों पर छापा मार रहे हैं और रियो डी जेनेरियो में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

टेलीविजन नेटवर्क ‘ग्लोबो’ पर प्रसारित तस्वीरों में पुलिस बोल्सोनारो के ब्रासीलिया स्थित परिसर में नजर आ रही है।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि बोल्सोनारो और उनके परिवार के सदस्यों के टीकाकरण संबंधी कार्ड से छेड़छाड़ की गई। वैश्विक महामारी के दौरान बोल्सोनारो ने टीकों के कारगर होने को लेकर बार बार संदेह जताया था।

बोल्सोनारो के दल के नेता वाल्देमार कोस्ता नेतो ने ट्वीट किया, ‘‘हमें भरोसा है कि न्यायपालिया के सभी संदेह दूर हो जाएंगे और यह साबित हो जाएगा कि बोल्सोनारो ने कुछ भी अवैध नहीं किया।’’

पुलिस ने एक बयान में बताया कि नवंबर 2021 और दिसंबर 2022 के बीच फर्जी आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया और कुछ लोगों के टीकाकरण संबंधी कार्ड में बदलाव किया गया, जिसकी मदद से उन्होंने देश में प्रवेश के लिए अमेरिकी टीके संबंधी अनिवार्यता को पूरा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now