एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ब्राजील ने निकारागुआ के राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने निकारागुआ के राजदूत फुल्विया पेट्रीसिया कास्त्रो माटू को निष्कासित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय ‘‘मानागुआ से ब्राजील के राजदूत को हटाने के निकारागुआ सरकार के कदम के बदले में लिया गया।’’

विदेश की खबरें | ब्राजील ने निकारागुआ के राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने निकारागुआ के राजदूत फुल्विया पेट्रीसिया कास्त्रो माटू को निष्कासित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय ‘‘मानागुआ से ब्राजील के राजदूत को हटाने के निकारागुआ सरकार के कदम के बदले में लिया गया।’’

बयान में कहा गया कि राजदूत ब्रेनो दा कोस्टा मध्य अमेरिकी देश छोड़ चुके हैं।

निकारागुआ की सरकार ने कहा कि निकारागुआ और ब्राजील के राजदूतों ने अपने पद छोड़ दिए हैं, लेकिन उसने इस कदम के पीछे के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

कहा जा रहा है कि निकारागुआ की ‘सैंडिनिस्टा’ क्रांति की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल न होने के कारण दा कोस्टा को देश छोड़ने के लिए कहा गया।

पिछले कुछ वर्षों में ओर्टेगा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डी सिल्वा के बीच मतभेद बढ़ गए हैं।

एपी यासिर शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).