खेल की खबरें | ब्राजील ने 2014 के बाद अमेरिका महिला टीम को पहली बार हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ब्राजील महिला टीम की यह 2014 के बाद अमेरिका पर पहली जीत है।
ब्राजील महिला टीम की यह 2014 के बाद अमेरिका पर पहली जीत है।
इससे पहले शुरुआती प्रदर्शनी मैच में अमेरिका ने ब्राजील पर 1-0 की जीत दर्ज की थी।
कैटरीना मैकेरियो ने मैच के शुरू होने के 34वें सेकंड में ही गोल कर अमेरिका को शानदार शुरुआत दिलायी। उन्होंने एलिसा थॉम्पसन से मिली पास पर अपना चौथा मैच खेल रही ब्राजील की गोलकीपर नताशा को आसानी से चकमा देकर अंतरराष्ट्रीय करियर का 10वां गोल किया।
ब्राजील ने कैरोलिना के गोल से मैच के 24वें मिनट में बराबरी हासिल कर ली।
यह मुकाबला बराबरी की तरफ बढ़ रहा था लेकिन अमांडा ने आखिरी क्षणों (90 + 5 मिनट) में गोल कर टीम को 14 दिसंबर 2014 के बाद पहली बार अमेरिका के खिलाफ जीत पक्की कर दी।
यह दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (कोनेमबोल) में शामिल किसी देश की अमेरिका के खिलाफ उसकी घरेलू सरजमीं पर पहली जीत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

