एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | ब्राजील ने चिली को हराया, अर्जेंटीना ने ड्रॉ खेला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस जीत से ब्राज़ील दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग में राउंड रॉबिन प्रतियोगिता के नौवें दौर के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

खेल की खबरें | ब्राजील ने चिली को हराया, अर्जेंटीना ने ड्रॉ खेला

इस जीत से ब्राज़ील दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग में राउंड रॉबिन प्रतियोगिता के नौवें दौर के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

इससे पहले लियोनेल मेस्सी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना की टीम ने वेनेजुएला के शहर माटुरिन के मोनुमेंटल स्टेडियम में मैदान गीला होने के कारण 30 मिनट की देरी से शुरू हुए मैच में वेनेजुएला को 1-1 से ड्रॉ पर रोका।

अर्जेंटीना 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर में नौ मैचों के बाद 19 अंक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। बोलीविया से 1-0 से हारने के बावजूद कोलंबिया के 16 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। उरुग्वे 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि ब्राजील के 13 अंक हैं।

दक्षिण अमेरिका में अभी तक खराब प्रदर्शन करने वाली चिली की टीम ने सेंटियागो के नेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में अनुभवी स्ट्राइकर एडुआर्डो वर्गास के गोल की मदद से बढ़त हासिल की। ब्राजील की तरफ से पहले हाफ के इंजरी टाइम में स्ट्राइकर इगोर जीसस ने हेडर से बराबरी का गोल किया।

वेनेजुएला के खिलाफ मैच में डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने 13वें मिनट में अर्जेंटीना के लिए गोल किया। मेस्सी के क्रॉस और गोलकीपर राफेल रोमो की गलती के बाद उन्होंने गेंद को खाली नेट में डाला।

सॉलोमन रोंडन ने 65वें मिनट में हेडर से गोल करके वेनेजुएला को बराबरी दिलाई। वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका की एकमात्र ऐसी टीम है जो अभी तक विश्व कप में नहीं खेली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).