एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | ब्राजील ने कोलंबिया को 1-0 से हराकर कतर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पैक्वेटा ने गुरुवार रात को खेले गये मैच के 72वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई , जो आखिरी सीटी बजने के बाद निर्णायक साबित हुआ।  टीम की 12 मैचों में यह 11वीं जीत है।

खेल की खबरें | ब्राजील ने कोलंबिया को 1-0 से हराकर कतर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

पैक्वेटा ने गुरुवार रात को खेले गये मैच के 72वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई , जो आखिरी सीटी बजने के बाद निर्णायक साबित हुआ।  टीम की 12 मैचों में यह 11वीं जीत है।

दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल निकाय कोनमेबोल ने बताया कि ब्राजील इस क्षेत्र से विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम है।

क्षेत्रीय क्वालीफायर (दक्षिण अमेरिकी) की शीर्ष चार टीमें फीफा विश्व कप के लिए सीधे तौर पर क्वालीफाई करेंगी और ब्राजील की टीम तालिका में चौथे स्थान पर काबिज चिली से 18 अंक आगे है। चिली के सिर्फ पांच मैच बचे है और वह इसमें अधिकतम 15 अंक ही हासिल कर सकता है।

ब्राजील के कोच टिटे के लिये यह 50वीं जीत हैं। उनके कोच रहते टीम ने 12 मुकाबले ड्रॉ खेले है जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

गुरुवार को अन्य मैचों में तीसरे स्थान पर काबिज इक्वाडोर ने वेनेजुएला को और चिली ने पराग्वे को एक समान 1-0 के अंतर से हराया।

पेरू ने बोलिविया को 3-0 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2021 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).