US Presidential Election: ब्राजील ने अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में धांधली होने का आरोप लगाया
वह स्थानीय निकाय के लिए हुए चुनाव में मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों को दोहराया।
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है. उन्होंने स्थानीय निकाय के लिए हुए चुनाव में मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह बात कही. इस दौरान उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों को दोहराया. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास जानकारी के स्रोत हैं कि वहां वास्तव में बहुत धांधली हुयी.’’
उन्होंने ब्राजील की मौजूदा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग प्रणाली को लेकर भी संदेह जताया. उन्होंने आशंका व्यक्त की कि इससे धोखाधड़ी की आशंका है. उन्होंने 2022 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतपत्रों के जरिए पारंपरिक तरीके से चुनाव कराने का आग्रह किया है.
इससे पहले मेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक और कोशिश विफल रही. पेनसिल्वेनिया की संघीय अपीली अदालत ने ट्रंप के दल की ओर से दायर मुकदमे को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि ‘‘राष्ट्रपति को वकील नहीं बल्कि मतदाता चुनते हैं.’’
ट्रंप के दल ने पेनसिल्वेनिया में मुकदमा खारिज होने के खिलाफ थर्ड यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स में अपील दायर की थी लेकिन तीन न्यायाधीशों के पैनल ने शुक्रवार को अदालत के पूर्व आदेश को बरकरार रखा.
न्यायाधीश ने आदेश में कहा, ‘‘निष्पक्ष चुनाव हमारे लोकतंत्र के प्राण हैं.’’ चार दिन पहले ही पेनसिल्वेनिया में ट्रंप के प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन को राज्य में विजेता घोषित किया गया था. फैसला सुनाने वाले न्यायाधीश स्टेफानोस बिबास की नियुक्ति ट्रंप द्वारा की गई थी. उन्होंने कहा, ‘‘पक्षपात के आरोप गंभीर हैं लेकिन चुनाव को पक्षपातपूर्ण कहने भर से नहीं चलेगा, स्पष्ट आरोप और उनके समर्थन में सबूत भी होने चाहिए. यहां इनमें से कुछ भी नहीं है.’
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2020 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

