देश की खबरें | दिल्ली के बुराड़ी में लड़के की चाकू घोंपकर हत्या, हिरासत में दो नाबालिग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 22 मई को दिन दहाड़े 17 वर्षीय एक किशोर की हत्या के मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 मई दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 22 मई को दिन दहाड़े 17 वर्षीय एक किशोर की हत्या के मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 22 मई को ही धौला कुआं के पास से दो नाबालिगों को पकड़ा गया। उनके पास से कथित हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) आदित्य गौतम ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान एक नाबालिग ने खुलासा किया कि लड़का भी उसी इलाके में रहता था और उसने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी वजह से दोनों नाबालिगों ने लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।’’

उन्होंने बताया कि यह घटना 22 मई को दोपहर करीब 2.30 बजे हुई, जब आपसी विवाद के चलते दोनों ने लड़के पर कई बार चाकू से हमला किया। घायल लड़के की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद बुराड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘उनकी गतिविधियों के बारे में सूचना मिलने पर, नाबालिगों को धौला कुआं के पास रोका गया और उनके पास से चाकू बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।’’

नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार, उनमें से एक पहले भी 2024 और 2025 में भलस्वा डेरी पुलिस थाना में दर्ज चाकूबाजी के मामलों में संलिप्त रहा है।

उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी के खिलाफ 2024 में डकैती का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि नाबालिग अपराध के बाद छिप गए थे, लेकिन धौला कुआं में अपने साथियों से मिलते समय पकड़े गए। मामले में जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\