देश की खबरें | कुरुक्षेत्र में होटल के कमरे में मृत पाए गए युवक और युवती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुरुक्षेत्र के एक होटल के कमरे में एक युवक और एक युवती के शव पाए गए। पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है।
कुरुक्षेत्र, आठ सितंबर कुरुक्षेत्र के एक होटल के कमरे में एक युवक और एक युवती के शव पाए गए। पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है।
सिटी पुलिस, कुरुक्षेत्र, के थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि संदेह है कि व्यक्ति ने महिला की हत्या करने के बाद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि दोनों की शिनाख्त कर ली गयी है। पुरुष पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला था, जबकि महिला अंबाला की रहने वाली थी और वर्तमान में यहां कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ रही थी।
उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात दोनों होटल पहुंचे और कमरे को बंद कर लिया। वे अपने साथ केक लेकर आए थे क्योंकि उस दिन उस युवक का जन्मदिन था।
शनिवार को अपराह्न तक जब युवती हॉस्टल के कमरे में नहीं पहुंची तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
इसी तरह, युवक के माता-पिता द्वारा की गई कॉल का भी कोई जवाब नहीं मिला। शनिवार को पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसने उनके मोबाइल फोन की लोकेशन से उनका पता लगाया।
एसएचओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2024 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

