एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुक्केबाजी महासंघ ने सिमरनजीत, गौरव के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी सिमरनजीत कौर, राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी और विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता सोनिया चहल के नाम भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजे हैं ।

देश की खबरें | मुक्केबाजी महासंघ ने सिमरनजीत, गौरव के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजे

नयी दिल्ली, 28 जून ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी सिमरनजीत कौर, राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी और विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता सोनिया चहल के नाम भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजे हैं ।

सिमरनजीत (60 किलो) 2018 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता है और तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी चार भारतीय महिला मुक्केबाजों में से है ।

सोलंकी (57 किलो) ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था जबकि चहल (57 किलो) ने उसी साल विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता । वह पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन भी है । ये दोनों हालांकि ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके ।

बीएफआई महासचिव हेमंत कलीता ने कहा ,‘‘ पिछले चार साल के प्रदर्शन के आधार पर ये तीन नाम तय किये गए हैं ।’’

अर्जुन पुरस्कार विजेता को 15 लाख रूपये ईनाम के तौर पर मिलते हैं ।

महासंघ ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये महिला टीम की सहायक कोच संध्या गुरंग और राष्ट्रीय युवा मुख्य कोच भास्कर भट्ट के नाम भेजे हैं ।

पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता मनीष कौशिक और लवलीना बोरगोहेन को अर्जुन पुरस्कार मिले थे ।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिये नामांकन भेजने की आज आखिरी तारीख थी । पुरस्कार 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन दिये जाते हैं जो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2021 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).