एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | गेंदबाजी इकाई बेहतर कर सकती है, दीप्ति शर्मा ने न्यूजीलैंड से हार के बाद कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने शनिवार को यहां न्यूजीलैंड महिला टीम से पहले वनडे में मिली 62 रन की हार के बाद कहा कि गेंदबाजी इकाई बेहतर काम कर सकती थी।

खेल की खबरें | गेंदबाजी इकाई बेहतर कर सकती है, दीप्ति शर्मा ने न्यूजीलैंड से हार के बाद कहा

क्वीन्सटाउन (न्यूजीलैंड), 12 फरवरी भारतीय ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने शनिवार को यहां न्यूजीलैंड महिला टीम से पहले वनडे में मिली 62 रन की हार के बाद कहा कि गेंदबाजी इकाई बेहतर काम कर सकती थी।

भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड पारी के अंत में विकेट चटकाकर लगाम कसी थी लेकिन मेजबानों की पूरी टीम फिर भी 48.1 ओवर में सिमटने तक 275 रन बना चुकी थी।

दीप्ति ने दो विकेट चटकाये जिसमें शतक जड़ने वाली सूजी बेट्स का विकेट भी शामिल था। उन्होंने मैच के बाद वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमने अच्छी गेंदबाजी की। अगर हम उन्हें थोड़ा पहले समेट देते तो यह अच्छा होता। उन्होंने 275 रन बना लिये थे। गेंदबाजी इकाई बेहतर कर सकती है। ’’

उन्होंने साथ ही कहा कि यहां के विकेटों पर सांमजस्य बिठाने में कुछ समय लगेगा।

दीप्ति ने कहा, ‘‘हम विकेट झटकने के लिये काफी कोशिश कर रहे हैं। इस तरह के विकेट पर कैसे गेंदबाजी की जाये, हम इस पर काम कर रहे हैं। ’’

यह पूछने पर कि क्या टीम पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में प्रयोग करना चाहेगी तो उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान और कोच इस (प्रयोग करने) पर फैसला करेंगे। यह अच्छा है कि विश्व कप से पहले हमें इस श्रृंखला में खेलने का मौका मिल रहा है। बतौर टीम जितना ज्यादा खेलेंगे, उतना अच्छा होगा। ’’

बायें हाथ की बल्लेबाज को भरोसा था कि टीम इस हार के बाद वापसी करेगी और उन्होंने कहा कि ध्यान बल्ले से अच्छा करने पर लगा होगा।

वहीं न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने कहा कि टीम सुनिश्चित करेगी कि वे आगामी मैचों में भी इसी जीत की लय को बनाये रखें।

उन्होंने कहा, ‘‘श्रृंखला की शुरूआत शतक से करना अच्छा है, सुनिश्चित करना होगा कि हम लय को जारी रखें। टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन दिखाया, उस पर गर्व है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2022 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).