एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | खलियाटॉप से लापता दोनों पर्यटक गंभीर हालत में मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में मुनस्यारी के खलियाटॉप से लापता उत्तर प्रदेश के दोनों पर्यटक पिथौरागढ़ जिला प्रशासन की टीम को मंगलवार को गंभीर हालत में मिले।

देश की खबरें | खलियाटॉप से लापता दोनों पर्यटक गंभीर हालत में मिले

देहरादून, 17 मई उत्तराखंड में मुनस्यारी के खलियाटॉप से लापता उत्तर प्रदेश के दोनों पर्यटक पिथौरागढ़ जिला प्रशासन की टीम को मंगलवार को गंभीर हालत में मिले।

अधिकारियों ने बताया कि पीलीभीत जिले के रहने वाले दोनों पर्यटक संतोष कुमार (27) और विशाल गंगवार (25) की हालत गंभीर है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लापता पर्यटकों की तलाश के लिए पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी को निर्देश दिये थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पर्यटक सोमवार को मुनस्यारी से पर्यटक स्थल खलियाटॉप भ्रमण पर गए थे लेकिन मार्ग भटकने के कारण बीच में ही लापता हो गये थे।

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि दोनों पर्यटकों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजने के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था भी कर दी गई थी लेकिन खराब मौसम की वजह से वह उडान नहीं भर सका।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों पर्यटकों को एम्बुलेंस ले जाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2022 11:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).