विदेश की खबरें | यमन में संघर्ष विराम दो और महीने के लिए बढ़ाने पर दोनों पक्ष सहमत: संयुक्त राष्ट्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हंस ग्रुंडबर्ग ने एक बयान में कहा, “मैं दोनों पक्षों की इन कदमों और संघर्ष विराम बढ़ाने पर सहमत होने के लिए सराहना करता हूं।”
हंस ग्रुंडबर्ग ने एक बयान में कहा, “मैं दोनों पक्षों की इन कदमों और संघर्ष विराम बढ़ाने पर सहमत होने के लिए सराहना करता हूं।”
दो अप्रैल को यमन की अंतरराष्ट्रीय तौर पर मान्यता प्राप्त सरकार और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष विराम अमल में आया था। यह यमन में छह साल के संघर्ष के दौरान पहला राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम था।
संघर्ष विराम के बृहस्पतिवार को समाप्त होने से कुछ घंटे पहले ही इसके दो महीने और बढ़ाने की घोषणा हो गई। यह संयुक्त राष्ट्र की कोशिश का नतीजा है।
यमन में ईरान समर्थित हूती बागी 2014 में अपने उत्तरी क्षेत्र से आगे बढ़े और राजधानी सना पर कब्जा कर लिया और अंतरराष्ट्रीय तौर पर मान्यता प्राप्त सरकार को भागना पड़ा। इसके बाद लड़ाई शुरू हुई। सऊदी अरब नीत गठबंधन 2015 के शुरू में जंग में कूदा।
यमन की जंग में डेढ़ लाख लोग मारे गए हैं जिनमें 14,500 से ज्यादा आम नागरिक हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)