उपचुनाव में दोनों सीटें कांग्रेस के हिस्से में आएंगी: अजय माकन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पार्टी के राजस्थान मामलों के प्रभारी अजय माकन ने बुधवार को विश्वास जताया कि कांग्रेस दोनों विधानसभा सीटों वल्लभनगर (उदयपुर) धरियावद (प्रतापगढ) पर हो रहे उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी.

अजय माकन (Photo Credits: PTI)

जयपुर, 28 अक्टूबर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पार्टी के राजस्थान मामलों के प्रभारी अजय माकन ने बुधवार को विश्वास जताया कि कांग्रेस दोनों विधानसभा सीटों वल्लभनगर (उदयपुर) धरियावद (प्रतापगढ) पर हो रहे उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी.

जयपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में माकन ने कहा, ‘‘दोनों सीटे कांग्रेस पार्टी जीतेगी.’’ सचिन पायलट खेमे की मांगे पूरी करने के बारे में पूछे गये सवाल पर माकन ने कहा, ‘‘कोई खेमा नहीं है सब एक हैं.’’ कांग्रेस शासित राज्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों की मांग उठाई जा रही है. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के नौ जिलों के वर्षा प्रभावित किसानों के लिए 774 करोड़ रुपये मंजूर किये

हवाई अड्डे पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अर्चना शर्मा सहित अन्य नेताओं ने माकन की अगुवानी की.

राजस्थान के वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ़) में 30 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना दो नवंबर को होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश