जरुरी जानकारी | मुनाफावसूली के चलते एचडीएफसी के दोनों शेयरों में दूसरे दिन भी गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी के दोनों शेयरों में बुधवार को मुनाफावसूली के बीच लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज हुई और शेयर तीन प्रतिशत टूटकर बंद हुए।
नयी दिल्ली, छह अप्रैल एचडीएफसी के दोनों शेयरों में बुधवार को मुनाफावसूली के बीच लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज हुई और शेयर तीन प्रतिशत टूटकर बंद हुए।
एचडीएफसी बैंक का शेयर बीएसई पर 3.51 फीसदी की गिरावट के साथ 1,550.80 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 3.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,548.45 रुपये के स्तर पर आ गया था।
इसी तरह आवास ऋण कंपनी एचडीएफसी का शेयर 3.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,536.50 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 3.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,530 रुपये पर आ गया था।
बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 566.09 अंक या 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,610.41 पर बंद हुआ।
एचडीएफसी के दोनों शेयर मंगलवार को करीब तीन फीसदी गिरकर बंद हुए थे।
इससे पहले सोमवार को एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में उनके प्रस्तावित विलय की घोषणा के बाद भारी लिवाली देखी गई थी और दोनों शेयर करीब 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)