दुमका के दोनों संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए
उपायुक्त ने बताया कि ये दोनों व्यक्ति गत पांच मई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए थे।
दुमका, 16 मई दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने शनिवार को बताया कि सरैयाहाट प्रखंड के रहने वाले एवं गुड़गांव से आये दोनों कोरोना वायरस संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गये हैं और अब दुमका जिला कोरोना वायरस संक्रमण मुक्त हो गया है।
उपायुक्त ने बताया कि ये दोनों व्यक्ति गत पांच मई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए थे।
उन्होंने बताया कि डीएमसीएच के पृथक वार्ड में भर्ती इन दोनों मरीजों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट अब निगेटिव आयी है। उन्होंने कहा कि उनके दो नमूनों को जांच के लिए दोबारा भेजा गया था।
राजेश्वरी ने बताया कि मरीजों का दूसरा नमूना जांच के लिए 15 मई को भेजा गया था, जिसमें दोनों लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। दोनों स्वस्थ्य हैं, दोनों लोगों को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी।
संक्रमित मरीज के सम्पर्क में आये सभी 12 लोगों की भी जांच रिपोर्ट पिछले दिनों नेगेटिव प्राप्त हुई थी।
उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि स्वास्थ विभाग की पूरी टीम, प्रशासन के लोग तथा जिलावासियों के सहयोग से हम कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में सफल हुए हैं। अब दुमका जिले में एक भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

