देश की खबरें | राकांपा के दोनों खेमों ने विधायकों को अयोग्य करार देने की याचिकाओं पर अपने जवाब दाखिल किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार और अजित पवार नीत धड़ों ने शुक्रवार को एक दूसरे के खिलाफ अपनी अयोग्यता याचिकाओं के सिलसिले में महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के समक्ष अपने जवाब दाखिल किए।

मुंबई, 24 नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार और अजित पवार नीत धड़ों ने शुक्रवार को एक दूसरे के खिलाफ अपनी अयोग्यता याचिकाओं के सिलसिले में महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के समक्ष अपने जवाब दाखिल किए।

अजित पवार गत दो जुलाई को आठ विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे और पार्टी टूट गई थी। तब से दोनों धड़े पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा कर रहे हैं और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि दूसरे पक्ष से संबद्ध विधायकों की सदस्यता समाप्त की जाए।

सूत्रों ने बताया कि अजित पवार के खेमे ने 40 उत्तर दिए हैं, वहीं पार्टी संस्थापक शरद पवार की अगुवाई वाले खेमे ने नौ जवाब दाखिल किए हैं।

विधान भवन के सूत्रों ने कहा, ‘‘राकांपा विधायकों द्वारा दाखिल अयोग्यता याचिकाओं से संबंधित सुनवाई अगले सप्ताह हो सकती है। संबंधित अधिकारियों को दस्तावेजों और दोनों पक्षों के जवाबों का अध्ययन करना होगा।’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों में राकांपा को एक पार्टी के रूप में मान्यता है।

पार्टी में विभाजन के सिलसिले में दोनों खेमों की अलग-अलग याचिकाओं पर भारत निर्वाचन आयोग और उच्चतम न्यायालय में सुनवाई हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी