देश की खबरें | गुजरात में वाव विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों को जीत का भरोसा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस ने वाव विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में बृहस्पतिवार को जीत का भरोसा जताया। हालांकि, भाजपा के एक बागी के मैदान में उतरने से त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।
पालनपुर (गुजरात), सात नवंबर गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस ने वाव विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में बृहस्पतिवार को जीत का भरोसा जताया। हालांकि, भाजपा के एक बागी के मैदान में उतरने से त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।
उपचुनाव 13 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। उपचुनाव के मद्देनजर गुजरात कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक ने बनासकांठा के वाव में दलितों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस यह चुनाव ‘‘संविधान बचाने के लिए’’ लड़ रही है।
रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा के एक बागी के निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने से चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले में बदल गया है, लेकिन वाव के मतदाता कांग्रेस उम्मीदवार को विजयी बनाएंगे।
जून में बनासकांठा से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद तत्कालीन कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकोर के इस्तीफे के कारण वाव विधानसभा सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाबसिंह राजपूत का भाजपा के स्वरूपजी ठाकोर से मुकाबला होगा। ठाकोर 2022 के विधानसभा चुनाव में वाव सीट पर गेनीबेन से हार गए थे।
मैदान में अन्य आठ उम्मीदवारों में भारतीय जन परिषद पार्टी का एक उम्मीदवार और सात निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें भाजपा के बागी और पूर्व विधायक मावजी पटेल भी शामिल हैं।
उपचुनावों के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने बनासकांठा के भाभर कस्बे का दौरा किया और जिले के प्रमुख पार्टी नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की।
त्रिकोणीय मुकाबले के बारे में बात करते हुए पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। चाहे वह त्रिकोणीय हो या चतुष्कोणीय, मुझे विश्वास है कि इस बार भाजपा विजयी होगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2024 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

