सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों की मदद के लिए आगे आया सीमा सुरक्षा बल

बीएसएफ के एक बयान के अनुसार बीएसएफ के गुवाहाटी फ्रंटियर ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा पुलिस थाने की सीमा के भीतर दरिबास सीमा चौकी के तहत स्थित जोराधराला और दरिबास के गांवों में जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा।

गुवाहाटी, 11 अप्रैल कोरोना वायरस के खतरे के कारण देश में लागू लॉकडाउन के दौरान असम के सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा सुरक्षा बल ग्रामीणों की मदद कर रहा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ के एक बयान के अनुसार बीएसएफ के गुवाहाटी फ्रंटियर ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा पुलिस थाने की सीमा के भीतर दरिबास सीमा चौकी के तहत स्थित जोराधराला और दरिबास के गांवों में जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा।

बीएसएफ की विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूर्बसाहिबगंज और सचिदानंद सीमा चौकियों के अंतर्गत आने वाले कालीघाटी, सचिदानंदन और पुर्बसाहिबगंज के ग्रामीणों के बीच फेस मास्क वितरित किए गए।

बीएसएफ की गुवाहाटी फ्रंटियर टीम ने राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों का पालन किया।

ग्रामीणों को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किए जाने वाले निवारक उपायों के बारे में भी बताया गया।

बीएसएफ कर्मचारियों ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए पीएम केयर्स फंड में अपना एक दिन के वेतन दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\