सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार, घुसपैठ की कोशिश हुई नाकाम

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुये अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक पाकिस्तानी नागरिक को मंगलवार रात घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

जवान (Photo Credits: Twitter)

जम्मू, 18 मई: जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुये अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक पाकिस्तानी नागरिक को मंगलवार रात घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े में सांबा सेक्टर में घुसपैठ का यह दूसरा मामला है. एक अधिकारी ने बताया कि एक पाकिस्तानी नागरिक को अंधेरे में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश करते देखा गया.

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गोलियां चलायीं और एक गोली घुसपैठिये की पीठ में लगी. उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसका इलाज चल रहा है. अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में सुरक्षा बलों ने प्रदेश के पुंछ जिले से मंगलवार को दो पिस्तौल और 11 हथगोले बरामद किये.

यह भी पढ़ें-Cyclone Tauktae: भारतीय नौसेना ने बचाई 314 लोगों की जान, तौकते चक्रवात के कारण मुंबई के निकट अरब सागर में दो बजरों में थे फंसे

इस बीच, रामबन जिले में पुलिस ने बताया कि एक वाहन के फिसलकर 150 फुट गहरी खायी में गिर जाने की घटना में शकील अहमद (19) की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी