खेल की खबरें | बोपन्ना . सानिया ने भारतीय जोड़ियों के बीच ऐतिहासिक विम्बलडन मैच जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की अनुभवी जोड़ी ने शुक्रवार को विम्बलडन मिश्रित युगल के पहले दौर के मैच में रामकुमार रामनाथन और अंकिता रैना को 6 . 2 , 7 . 6 से हरा दिया ।
लंदन, दो जुलाई भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की अनुभवी जोड़ी ने शुक्रवार को विम्बलडन मिश्रित युगल के पहले दौर के मैच में रामकुमार रामनाथन और अंकिता रैना को 6 . 2 , 7 . 6 से हरा दिया ।
ओपन युग में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में दो भारतीय टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेल रहीं थीं । रामनाथन ने इस मैच के जरिये ग्रैंडस्लैम में पदार्पण किया जो 21 बार एकल मुख्य ड्रॉ में क्वालीफाई करने की नाकाम कोशिश कर चुके हैं ।
पहला सेट सानिया और बोपन्ना ने आसानी ने जीत लिया लेकिन दूसरे सेट में उन्हें कड़ी चुनौती मिली । बोपन्ना अपनी दमदार सर्विस और बेसलाइन पर ग्राउंड स्ट्रोक्स से चारों में सबसे बेहतर साबित हुए ।
सानिया और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी महिला युगल के दूसरे दौर में पहुंच चुकी है जबकि रैना और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार लौरेन डेविस पहले दौर में हार गई।
रैना और डेविस गुरूवार की रात आसिया मोहम्मद और जेसिका पेगुला की अमेरिकी जोड़ी से सीधे सेटों में हार गयी।
अमेरिका की 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अंकिता और डेविस को 70 मिनट तक चले मैच में 6-3, 6-2 से हराया।
बोपन्ना और दिविज शरण पुरुष युगल के पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाये थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2021 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

