खेल की खबरें | बोपन्ना-रामकुमार की जोड़ी फाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन ने दूसरे वरीय बोस्निया के टोमिस्लाव बर्किच और मैक्सिको के सेंटियागो गोंजालेज को शनिवार को यहां सीधे सेट में हराकर एडीलेड अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल फाइनल में जगह बनाई।
एडीलेड, आठ जनवरी भारत के रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन ने दूसरे वरीय बोस्निया के टोमिस्लाव बर्किच और मैक्सिको के सेंटियागो गोंजालेज को शनिवार को यहां सीधे सेट में हराकर एडीलेड अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल फाइनल में जगह बनाई।
गैरवरीय भारतीय जोड़ी ने बर्किच और गोंजालेज को सेमीफाइनल में सीधे सेट में 6-2 6-4 से शिकस्त दी।
इस एटीपी 250 प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में बोपन्ना और रामकुमार का सामना क्रोएशिया के इवान डोडिग और ब्राजील के मार्सेलो मेलो की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगा।
फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि 41 साल के बोपन्ना और डोडिंग कई बार जोड़ी बनाकर खेल चुके हैं। ये दोनों सितंबर में अमेरिकी ओपन में भी जोड़ी बनाकर उतरे थे और तीसरे दौर में हार गए थे।
एटीपी टूर पर पहली बार जोड़ी बनाकर खेल रहे बोपन्ना और रामकुमार के लिए यह टूर्नामेंट अब तक काफी अच्छा रहा है।
इस दोनों ने दूसरे दौर में नैथेनियल लेमोन्स और जैकसन विथ्रो की अमेरिकी जोड़ी के खिलाफ मुकाबले को छोड़कर बाकी सभी मुकाबले सीधे सेट में जीते।
एडीलेड में हो रही यह प्रतियोगिता 17 जनवरी से मेलबर्न में शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी प्रतियोगिता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2022 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

