खेल की खबरें | बोपन्ना पहले दौर में हारे, फ्रेंच ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी रोहन बोपन्ना के पुरुष युगल के पहले दौर में हार जाने के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी।

पेरिस, दो अक्टूबर अनुभवी रोहन बोपन्ना के पुरुष युगल के पहले दौर में हार जाने के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी।

बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी कनाडा के वासेक पोसपिसिल और अमेरिका के जैस सॉक के सामने खास चुनौती पेश नहीं कर पायी और 51 मिनट तक चले मैच में 2-6, 2-6 से हार गयी।

यह भी पढ़े | CSK vs SRH, IPL-2020: आज सनराइजर्स हैदराबाद के सामने होगी चेन्नई सुपर किंग्स, रोमाचंक होगा मुकाबला.

बोपन्ना और शापोवालोव को दोनों सेट में एक-एक बार ब्रेकप्वाइंट लेने का मौका मिला लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा पाये जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी टीम ने दोनों सेट में दो-दो ब्रेक प्वाइंट लिये।

शापोवालोव को एकल में पांच सेट तक चले मुकाबले में स्पेन के राबर्टो कार्बालेस बिएना से 7-5, 6-7 (5/7), 6-3, 3-6, 8-6 से हारने के बाद युगल मैच खेलना पड़ा जिसका असर उनके खेल पर भी दिखा।

यह भी पढ़े | KXIP vs MI 13th IPL Match 2020: मुंबई इंडियंस ने अबू धाबी में किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हराया.

इस कनाडाई खिलाड़ी ने एकल के बाद युगल मैच कराने पर आयोजकों को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘पांच घंटे तक एकल मैच खेलने के बाद मैं युगल मैच खेलने के लिये कैसे उतर सकता था। वह भी पहले दौर का मैच। उन्हें इसका बेहतर कार्यक्रम बनाना चाहिए था। मेरे कहने का मतलब है कि यह स्वीकार्य नहीं है। ’’

इससे पहले भारत के एक अन्य खिलाड़ी दिविज शरण और दक्षिण कोरिया के उनके जोड़ीदार क्वोन सून वू की गैरवरीतया प्राप्त जोड़ी बुधवार को क्रोएशिया के फ्रैंको स्कूगोर और अमेरिका के आस्टिन क्राइजेक से 2-6, 6-4, 4-6 से हार गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\