KXIP vs MI 13th IPL Match 2020: मुंबई इंडियंस ने अबू धाबी में किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हराया
किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

KXIP vs MI 13th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) का 13वां मुकाबला आज अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) बनाम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला गया. इस अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी. टीम के लिए कैरेबियाई बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 27 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से सर्वाधिक 44 रन की पारी खेली.

निकोलस पूरन के अलावा पंजाब के लिए आज सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 18 गेंद में तीन चौके की मदद से 25, कप्तान केएल राहुल ने 19 गेंद में एक चौका की मदद से 17, करुण नायर ने तीन गेंद में शून्य, ग्लैन मैक्सवेल ने 18 गेंद में 11, जिम्मी नीशाम ने सात गेंद में सात, सरफराज खान ने आठ गेंद में एक चौका की मदद से सात, रवि बिश्नोई ने पांच गेंद में एक, कृष्णाप्पा गौतम ने 13 गेंद में  दो चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 23 और मोहम्मद शमी ने दो गेंद में नाबाद दो रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- KXIP vs MI 13th IPL Match 2020: रोहित शर्मा ने की सुरेश रैना के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी

मुंबई इंडियंस के लिए आज जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह और राहुल चहर ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. इन गेंदबाजों के अलावा मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट और क्रुणाल पांड्या ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

इससे पहले आज मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर पंजाब के सामने 191 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 45 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 70 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली.

रोहित शर्मा के अलावा मुंबई इंडियंस के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने पांच गेंद में शून्य, सूर्यकुमार यादव ने सात गेंद में दो चौके की मदद से 10, ईशान किशन ने 32 गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 28, किरोन पोलार्ड ने 20 गेंद में चार छक्के और तीन चौके की मदद से नाबाद 47 और हार्दिक पांड्या ने 11 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 30 रन की बेहतरीन पारी खेली.

यह भी पढ़ें- KXIP vs MI 13th IPL Match 2020: Rohit Sharma का आईपीएल में धमाल, 5 हजार रन बनाने वाले बनें तीसरे खिलाड़ी

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने अपने चार ओवर के स्पेल में 36 रन खर्च करते हुए एक सफलता प्राप्त की. शमी के अलावा टीम के लिए शेल्डन कॉटरेल ने भी अपने चार ओवर के स्पेल में महज 20 रन खर्च करते हुए एक विकेट चटकाया. इन दोनों गेंदबाजों के अलावा कृष्णाप्पा गौतम ने एक सफलता प्राप्त की.