खेल की खबरें | बोपन्ना-एबडेन अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन ने नीदरलैंड के सैंडर अरेंड्स और रॉबिन हास को सीधे सेटों में हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
न्यूयॉर्क, 30 अगस्त भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन ने नीदरलैंड के सैंडर अरेंड्स और रॉबिन हास को सीधे सेटों में हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
बोपन्ना और एबडेन ने गुरुवार रात को 64 मिनट तक चले शुरुआती दौर के मुकाबले में 6-3, 7-5 से से जीत दर्ज की।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की यह जोड़ी पिछले तीन मैच में हार के बाद अमेरिकी ओपन में उतरी थी लेकिन यहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।।
बोपन्ना और एबडेन को शुरू में संघर्ष करना पड़ा और तीसरे गेम में उन्होंने अपनी सर्विस गंवा दी। उन्होंने हालांकि जल्द ही वापसी कर दी तथा नीदरलैंड की जोड़ी की दो बार सर्विस तोड़कर लगातार चार गेम जीते।
दूसरे सेट में भी उन्हें इसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़ा। बोपन्ना और एबडेन शुरू में पीछे चल रहे थे लेकिन वे स्कोर 5-5 से बराबर करने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने नीदरलैंड की जोड़ी की एक बार और सर्विस तोड़कर मैच अपने नाम किया।
मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन और यहां दूसरी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एबडेन दूसरे दौर में स्पेन के रॉबर्टो कारबालेस बेना और अर्जेंटीना के फेडेरिको कोरिया की गैरवरीय जोड़ी से भिड़ेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2024 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

