जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, टाटा मोटर्स के शेयर करीब आठ प्रतिशत चढ़े
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई।
मुंबई, पांच फरवरी घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई।
बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 193.43 अंक चढ़कर 72,279.06 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 51.15 अंक बढ़कर 21,904.95 अंक पर रहा।
सेंसेक्स कंपनियों में टाटा मोटर्स के शेयर करीब आठ आठ प्रतिशत चढ़ गए। सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक चढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।
कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।
अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की फायदे में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार 70.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2024 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

