विदेश की खबरें | बुकर पुरस्कार विजेता लेखिका हिलेरी मेंटल का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बुकर पुरस्कार विजेता और लोकप्रिय उपन्यास ‘वुल्फ हॉल’ त्रयी की लेखिका हिलेरी मेंटल का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके प्रकाशक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 23 सितंबर बुकर पुरस्कार विजेता और लोकप्रिय उपन्यास ‘वुल्फ हॉल’ त्रयी की लेखिका हिलेरी मेंटल का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके प्रकाशक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपने आधिकारिक ट्विटर खाते से ट्वीट करते हुए प्रकाशक हार्परकॉलिन्स यूके ने हिलेरी के निधन की तारीख 22 सितंबर दर्शायी है। उनके निधन की वजह की जानकारी हालांकि अभी नहीं दी गई है।

एक बयान में उनकी किताब के प्रकाशक ने कहा, “हम अपनी प्रिय लेखिका डेम हिलेरी मेंटल के निधन से व्यथित हैं। हमारी संवेदनाएं उनके मित्रों और परिजनों, विशेष रूप से उनके पति गेराल्ड के साथ हैं।”

बयान में कहा गया कि यह एक बड़ा नुकसान है और हम सिर्फ इस बात के लिये शुक्रगुजार हो सकते हैं कि वह इतना शानदार काम छोड़कर गई हैं।

इंग्लैंड में डर्बीशर के ग्लोस्सोप में छह जुलाई 1952 को जन्मीं मेंटल ने दो बार बुकर पुरस्कार प्राप्त किया। पहली बार थॉमस क्रोमवेल श्रृंखला में पहली किताब ‘वुल्फ हॉल’ के लिये और 2012 में ‘ब्रिंग अप द बॉडीज’ के लिये।

उपन्यास त्रयी की तीसरी कड़ी के तौर पर 2020 में प्रकाशित हुई ‘द मिरर एंड द लाइट’ को भी आलोचकों ने काफी पसंद किया और वह बुकर पुरस्कार-2020 के लिये लंबे समय तक सूचीबद्ध रही।

डेम हिलेरी पहली महिला थीं जिन्हें दो बार बुकर पुरस्कार दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी