देश की खबरें | बोम्मई ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जद(एस) के साथ गठबंधन पर बातचीत के संकेत दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जनता दल (सेक्युलर) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के संबंध में बातचीत का संकेत दिया।

हुबली (कर्नाटक), 16 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जनता दल (सेक्युलर) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के संबंध में बातचीत का संकेत दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चर्चा के नतीजे भविष्य के राजनीतिक घटनाक्रम को निर्धारित करेंगे। जद (एस) के राजग में शामिल होने की संभावना पर एक सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा, ‘‘यह हमारे नेतृत्व और जद (एस) अध्यक्ष एच डी देवेगौड़ा के बीच चर्चा पर निर्भर करता है।’’

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि जद(एस) नेता एच डी कुमारस्वामी ने कुछ भावनाएं व्यक्त की हैं और उस दिशा में चर्चा जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य का राजनीतिक घटनाक्रम उन चर्चाओं के नतीजों पर आधारित होगा।’’

हाल में, भाजपा और जद(एस) के नेताओं की ओर से लोकसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के बीच सहमति बनने के पर्याप्त संकेत मिले हैं। भाजपा के कद्दावर नेता बी एस येदियुरप्पा ने कहा था कि उनकी पार्टी और जद(एस) मिलकर राज्य में कांग्रेस सरकार से लड़ेंगे।

कुमारस्वामी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी समझौते का फैसला समय पर लिया जाएगा।

भाजपा ने कर्नाटक में 2019 के लोकसभा चुनावों में राज्य की कुल 28 सीट में से 25 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि एक सीट पर उसके समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की। कांग्रेस और जद(एस) ने एक-एक सीट हासिल की।

कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर एक सवाल पर बोम्मई ने कहा, ‘‘हां नियुक्ति नहीं हुई है...संभवत: यह 18 जुलाई के बाद हो सकती है।’’ विधानमंडल सत्र शुरू होने के दो सप्ताह बाद भी राज्य में प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने अभी तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति नहीं की है।

देरी के लिए पार्टी को राज्य में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस सहित विभिन्न वर्गों से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री वी सोमन्ना के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये महज अटकलें हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\